अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ जुड़ा इन एक्ट्रेस का नाम, किसी ने खाई जेल की हवा तो किसी का डूबा करियर || STVN


 

 

बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन काफी गहरा रहा है और ये किसी से छिपा भी नहीं है। कई बार जहां बॉलीवुड हीरोइनों का दिल अंडरवर्ल्ड के डॉन पर आया तो कई बार डॉन भी हीरोइनों की खूबसूरती पर फिदा हो गए। आज हम ऐसे ही कुछ ऐक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है सबसे पहले बात अभीनेत्री ममता कुलकर्णी की करते है, बॉलीवुड में खुद को बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर चुकीं ममता कुलकर्णी का नाता विवादों से रहा। ममता ने जितनी तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई थी उतनी ही तेजी से उनका करियर खत्म भी हो गया। साथ ही ममता का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन विक्रम गोस्वामी के साथ खूब चर्चा में रह चुका है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद विक्रम के साथ दुबई में रह रही थीं. कुछ समय पहले ही पुलिस ने दोनों को अरेस्ट किया था। साल 1985 में राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली रिलीज हुई थी। इस फिल्म से मंदाकनी रातों रात सिनेमा की दुनिया में छा गईं। हालांकि मंदाकिनी इस फिल्म के बाद फिल्मी पर्दे पर ज्यादा कमाल तो नहीं दिखा पाई लेकिन अपने अफेयर की वजह से उन्होंने फिल्मों से ज्यादा सुर्खियां बटोरी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ मंदाकिनी का नाम खूब चर्चा में था, इस रिश्ते को हवा तब लगी जब मंदाकिनी और दाऊद की एक तस्वीर सामने आई जो कि शारजाह में एक मैच के दौरान खीचीं गई थी। हालाकि मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका दाउद से कोई रिश्ता नहीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा दाऊद के दाहिने हाथ कहे जाने वाले अबू सलेम से प्यार के चलते चर्चा में रहीं। इसी प्यार के चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ा। अपने एक इंटरव्यू में मोनिका बेदी ने कहा था कि अबू ने उन्हें कभी अंडरवर्ल्ड से अपने कनेक्शन के बारे में बताया ही नहीं था जब पुलिस ने मोनिका को अरेस्ट किया, तब उन्हें इस सच्चाई के बारे में पता चला। मीडिया के मुताबिक अनीता अयूब पाकिस्तान की अकेली ऐसी अभिनेत्री है जिनका नाम दाऊद के साथ जुड़ा। इनके रिश्ते के बारे में दुनिया को तब पता चला जब प्रोड्यूसर जावेद सिद्दिकी ने अनीता के साथ फिल्म बनाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कुछ लोगों ने जावेद की गोली मार कर हत्या कर दी थी।


By - sagar tv news

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.