समधी को सिरफिरे व्यक्ति ने मारी गोली लाइव वीडियो वायरल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

रीवा के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर मोहल्ले में हुई गोलीबारी की घटना का लाइव फुटेज अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें सिरफिरे व्यक्ति ने अपने समधी को ही पैर में गोली मार दी थी जिसके बाद गंभीर अवस्था में उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर अब भी उनका इलाज जारी है वही सिरफिरे के द्वारा बंदूक की नोक पर अपने परिवार के लोगों को तकरीबन 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया था,.. बता दे की एक सिरफिरे व्यक्ति के द्वारा बंदूक की नोक पर अपने ही घर के लोगों को बंधक बना लिया गया जिसके बाद समझाइश देने घर पहुंचे समधी के ऊपर ही सिरफिरे व्यक्ति ने बंदूक से हमला कर दिया और गोली सीधे उनके पैर में जा लगी जिससे वह घायल हो गए और आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर अब भी उनका इलाज जारी है तकरीबन 12 घंटे चले इस ड्रामे में सिरफिरे व्यक्ति के द्वारा 11 बार फायरिंग की गई जिसमें से एक गोली उसके समधी को लगी है और अब गोलीबारी का लाइव फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है की किस प्रकार दरवाजा खुलवाने गए समधी के ऊपर सिरफिरे व्यक्ति के द्वारा बंदूक से हमला किया गया,... गोलीबारी का लाइव फुटेज पास के ही लोगों के द्वारा अपने कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है और अब यह तेजी के साथ वायरल हो रहा है।


By - Arpit Pandey Rewa (MP)

09-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.