भूकंप के झटके किए गए महसूस, घबराकर लोग घरों से बाहर निकले


 

 

कोरोना के बीच अनूपपुर जिला मुख्यालय, शहडोल जिले के कुछ हिस्से और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे इलाकाें में रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना था कि कुछ सेकंड तक दीवारें, पंखे और सामान हिलने लगे। लेागों ने इस कंपन स्पष्ट महसूस किया। मौसम विभाग के अधिकारी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक जमीन में 10 किमी की गहराई पर 3.9 तीव्रता का भूकंप था।

जानकारी के अनुसार रविवार को लोग लॉकडाउन के कारण घरों पर हैं। दोपहर करीब 12:54 बजे अचानक दीवारें, पंखे और सामान हिलने लगे। लोगों को समझते देर नहीं लगी। लोग बचने के लिए अपने-अपने घराें से बाहर निकल आए। जानकारों के अनुसार भूकंप का केंद्र अनूपपुर-बिलासपुर की सीमा पर था। अनूपपुर, जैतहरी, वेंकटनगर, कोतमा, चचाई, धनपुरी में यह झटके महसूस किए गए।

वहीं, अधिक पहाड़ी ऊंचाई वाले राजेन्द्रग्राम, अमरकंटक में भूकंप महसूस नहीं किया गया। इसकी लोगों ने पुष्टि नहीं की है। हालांकि भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है


By - sagar tv news

11-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.