सीएम शिवराज ने मंत्रियों को सौंपे कोरोना जिलों के प्रभार गोपाल भार्गव सागर-नरसिंहपुर


 

मध्यप्रदेश में बढ़ती जा रही कोरोना रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब अपने मंत्रियों को जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सुबह हुई एक विशेष बैठक में मंत्रियों से कहा कि जिलों के सौंपे जा रहे प्रभार के बाद जिले से जुड़कर जांच, ईलाज ,और संक्रमितों की देखभाल सुनिश्चित करें। कोविड केयर सेंटर प्रारंभ होकर सुचारू रूप से कार्य करें। औषधियों की आपूर्ति,ऑक्सिजन व्यवस्था,जन जागरूकता के कार्य देखें।

Cm ने कहा संकट में अच्छा कार्य कर दिखाना है। सेवा भारती और अन्य संगठन भी सहयोग के लिए आगे आए हैं। यह कोविड केयर सेंटर के संचालन में सहयोग करेंगे। आम जनता को की गई व्यवस्थाओं की जानकारी बताएंगे। साथ ही मीडिया को भी इस संबंध में अवगत करवाएंगे।

मंत्रियों को दिए गए प्रभार के जिले

गोपाल भार्गव को सागर नरसिंहपुर, भूपेंद्र सिंह दमोह, तुलसी सिलावट इंदौर,कुंवर विजय शाह खंडवा बुरहानपुर, जगदीश देवड़ा मंदसौर रतलाम, बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर शहडोल सीधी ,यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी दतिया, मीना सिंह उमरिया मंडला डिंडोरी, कमल पटेल हरदा बैतूल होशंगाबाद, बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना कटनी छतरपुर, महेंद्र सिंह सिसोदिया गुना राजगढ़, ओमप्रकाश सकलेचा नीमच, डॉ मोहन यादव उज्जैन हरदीप सिंह डंग खरगोन झाबुआ, राजवर्धन सिंह धार अलीराजपुर, भारत सिंह कुशवाह मुरैना श्योपुर, इंदर सिंह परमार शाजापुर आगर मालवा, रामखेलावन पटेल रीवा सतना सिंगरौली, रामकिशोर कांवरे बालाघाट सिवनी, बृजेंद्र सिंह यादव अशोकनगर, सुरेश धाकड़ निवाड़ी टीकमगढ़, प्रभुराम चौधरी रायसेन विदिशा, अरविंद सिंह भदौरिया जबलपुर छिंदवाड़ा,  ओपीएस भदौरिया - भिंड, विस्वास सारंग भोपाल, सीहोर जिले के प्रभार दिए है। 


By - sagar tv news

12-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.