खाकी ने दिखाई मानवता आगजनी में पीड़ित परिवारो को एडिशनल एसपी ने खुद दी रहत राशि


 

 

वैसे पुलिस को कई नजरों से देखा जाता है। लेकिन रायसेन के बरेली में पुलिस का एक मानवीय चेहरा देखने को मिला जहां एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने आगजनी की घटना में पीड़ित हुए नौ घरों के परिवार जनों को खुद की जेब से राहत राशि सौंपी है। जिसके बाद उनकी इस पहल की जमकर सराहना हो रही है। एडिशनल एसपी लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। जानकारी के मुताबिक बरेली तहसील के सलैया गांव में आगजनी की घटना से 9 घर जलकर खाक हो गए थे। जिनमें रखा हुआ सामान भी जल गया। और ये सभी बेघर हो गए। लॉकडाउन के बीच रायसेन जिले के एडिशनल एसपी अमृत मीणा एसडीओपी नरेंद्र राठौड़ के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने सलैया पहुंचे। जहां एडिशनल एसपी ने घर का निरीक्षण किया साथ ही उनके दुख दर्द को जाना। इसी दौरान एडिशनल एसपी अमृत मीणा का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। जब उन्होंने पीड़ित परिवारों को सहायता के रूप में पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी।
पीड़ित परिवार जनों की मानें तो ऐसे अधिकारी पहली बार आये हैं। एडिशनल एसपी ने परिवार को सहायता के रूप में पैसे दिए साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा कि मानवीयता के आधार पर जितनी होगी मदद की कोशिश करेंगे।


By - sagar tv news

13-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.