छुट्टी के दिन भी खुली हाईकोर्ट 8 महीने के मासूम की माँ को मिली जमानत


 

 

इंदौर में हिस्ट्रीशीटर पिता के गुनाहों कि सजा दुधमुंहे मासूम को मिल गई। दरसअल पिछले दिनों घर में शराब मिलने पर एक महिला और घर के बाकी  सदस्यों को लसूड़िया थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। मां का दूध और ममता का आंचल नहीं होने से बच्चे कि तबीयत बिगड़ने लगी और गंभीर हालत में उसे पलासिया स्थित डॉल्फिन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मां को तत्काल जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। जिस पर सोमवार को विशेष न्यायधीश द्वारा सुनवाई कर महिला को जमानत पर रिहा किया गया।
ये पूरी घटना इन्दौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की है। जहां पुलिस ने होली के दिन हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर पर छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से शराब जब्त की थी। पुलिस ने आरोपी कि पत्नी खुशी और घर की अन्य महिलाओं पर एफआईआर दर्ज की थी जिस पर पुलिस ने कुछ जरूरी कागजी खानापूर्ति कर महिला को जेल भेज दिया गया था। वही हाईकोर्ट के वकील राम गुर्जर और सारांश जैन के मुताबिक अपर सत्र न्यायाधीश के समक्ष निर्वाचन आवेदन प्रस्तुत किया था जो कि निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय में जमानत आवेदन पेश किया जिसमें बताया कि महिला के 8 माह के बच्चे की हालत बिगड़ गई है जिसका निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। सोमवार को मासूम कि मां को जमानत मिल गई और महिला जेल से छूटने के बाद सीधे अपने बेटे से मिलने अस्पताल पहुंची। एडवोकेट सारांश जैन ने बताया कि ये बड़ी बात है छुट्टी के दिन आम आदमी के लिए कोर्ट खुली है। और एक आम आदमी को न्याय मिला है।-


By - sagar tv news

13-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.