धोखाधड़ी कर किसान के खाते से निकले 25000 रुपए


 

 

सागर जिले के खुरई  में एक किसान के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है । किसान ने शहर पुलिस थाने में घटना की लिखित शिकायत की है ।  बहारपुर गांव निवासी विनोद कुमार राय के मुताबिक उसकवे  बैंक खाते के एटीएम से तीन बार में 25 हजार रुपए धोकाधड़ी कर निकाले गए है । मोबाइल पर रुपए निकलने का मैसेज आने पर किसान को घटना के बारे मे पता चलता है । जिसके बाद पीड़ित किसान ने खुरई शहरी थाने में जाकर घटना की शिकायत की है । किसान विनोद राय ने बताया कि वह जब उनके बैंक खाते से रुपये निकाले गए है उस समय वह अपने गांव बहारपुर में घर पर थे और एटीएम उनके पास ही था जबकि रुपए एटीएम से तीन बार मे निकाले गए है।पीड़ित किसान ने घटना की शिकायत साइबर क्राइम में भी की है । वही मामले में बैंक के मैनेजर का कहना है कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारों को भेज दी है जांच के बाद पता चला पायेगा की किस एटीएम से और कैसे रुपए निकाले गए है । फिलहाल पीड़ित किसान के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

 
 

By - sagar tv news

14-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.