मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे नीचे मच गया हड़कंप


 

 


मुरैना जिले में शिकारपुर फाटक के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल नए मालगोदाम से मुर्गियों का दाना भरकर तमिलनाडु जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे मुरैना रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। जानकारी के मुताबिक शिकारपुर फाटक के पास बने नए मालगोदाम से मुर्गियों का दाना भरकर मालगाड़ी तमिलनाडु की तरफ जा रही थी। तभी मुरैना रेलवे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर ही मालगाड़ी के बीच में से दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दौरान पास ही लगे बिजली के खम्बे भी टूट गए। गनीमत ये रही कि कोई भी व्यक्ति पटरी क्रॉस नही कर रहा था नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों ने झाँसी रेलवे मण्डल को सूचना दी थी। मालगाड़ी लूप लाइन पर जा रही थी। इस कारण ट्रेनों के आवागमन पर कोई भी परेशानी नही आएगी। रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन पहुँचकर डिब्बों को सीधा करने का काम शुरू कर दिया था।


By - sagar tv news

15-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.