एमपी का ये जिला आगामी दस दिनों तक लॉक रहेगा


 

 


एमपी के रीवा में भी कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। और अब रीवा में 10 दिनों तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। दरअसल कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला क्राइसिस समिति के द्वारा आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ये निर्णय लिया गया। जिसके तहत रीवा जिले की तमाम दुकानें बंद रहेगी लेकिन आवश्यक सामग्रियों पर छूट दी गई है। इस बैठक में मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे।
देखा जाए तो कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में प्रदेश में शनिवार और रविवार 2 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी जिसके बाद अधिकांश जिलों में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया। जिसके तहत अब रीवा में भी कोरोना कर्फ्यू का निर्णय लिया गया है। जो 25 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। 1 हफ्ते से लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। वहीँ 3 दिनों में मरीजों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है। जिसके बाद आपदा प्रबंधन की बैठक में रीवा को 10 दिनों तक लॉक रखने का निर्णय लिया गया है।


By - sagar tv news

15-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.