कोरोना से कराहते इंदौर की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद जानिए


 

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इंदौर में आक्सीजन की किल्लत को देखते हुए फिल्म अभिनेता सोनू सूद शहर की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इंदौर में कोरोना मरीजों के लिए 10 आक्सीजन जनरेटर भेजने की बात कही है। सोनू सूद ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आप सभी इंदौरवासी अपना खास ध्यान रखें इस महामारी में, कल मुझे पता चला था कि इंदौर में आक्सीजन की बहुत किल्लत आ रही है। इसलिए मैं आज ही 10 आक्सीजन जनरेटर इंदौर की जनता के लिए भेज रहा हूं, जिससे आपकी मुश्किलें कुछ कम हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मैं सभी इंदौरवासियों से ये गुजारिश करना चाहूंगा कि वे मिल-जुलकर जरूरमंदों के लिए योगदान दें, ताकि हम इस महामारी से जल्द से जल्द बाहर आ सकें। मुझे विश्वास है कि मां अहिल्या की इस नगरी में जब आप सब लोग जुड़कर एक-दूसरे का साथ देंगे, तो हम जल्द से जल्द इस मुश्किल से बाहर आ सकते हैं।

 

By - sagar tv news

15-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.