व्यापारी को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश


 

 

अंतरराज्यीय गिरोह के चार जालसाजों ने सराफा व्यापारी को सोने के नकली बिस्किट देकर 14.70 लाख रुपए की चपत लगा दी। मामला एमपी के जबलपुर से सामने आया है। आरोपियों ने व्यापारियों को एक किलो 900 ग्राम सोने का बिस्किट सस्ते में देने का झांसा देकर फंसाया था। व्यापारी ने इस हाइ प्रोफाइल ठगी की शिकायत विजय नगर थाने में दर्ज कराई। विजय नगर और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चारों आरोपियों को दबोच लिया।
सीएसपी गढ़ा तुषार सिंह ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। मामले में सरगना अहदमदाबाद गुजरात निवासी जगदीश मोनानी द्वारका नगर गुजरात निवासी पीरजादा एम. सादिक ठाणे मुंबई निवासी जाकिर हुसैन और कार ड्राइवर ठाणे, बेस्ट मुंबई निवासी मोहसिन दस्तयाबी शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14 लाख 60 हजार रुपए जब्त किए। इन्होने 10 हजार रुपए खर्च कर दिए थे। पुलिस ने उनकी कार और व्यापारी से 19 नकली सोने की बिस्किट भी जब्त किए हैं।
13 अप्रैल को अंबेडकर कॉलोनी शांतिनगर गोहलपुर निवासी मुकुल पटेल ने नकली सोने की 19 बिस्किट देकर 14.70 लाख रुपए ठगी करने का केस दर्ज कराया था।
जालसाज जगदीश ने मुकुल को बताया की उसके पास 100-100 ग्राम के सोने के 19 बिस्किट है। उसने 14 लाख 70 हजार रुपए लेकर बुलाया था। मुकुल के मुताबिक उसने अपने ससुर से 7 लाख, मामा से 3 लाख और भाई से दो लाख रुपए उधार लेकर सोना खरीदने बुलाए गए स्थान पर पहुंचा था। जब बाद में उसने देखा तो सोना नकली निकला।-


By - sagar tv news

16-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.