दमोह में चुनावी राजनीति का दंश || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

मध्यप्रदेश के दमोह का विधानसभा उपचुनाव पुरे प्रदेश में चर्चाओं में रहा चर्चा की सबसे बड़ी वजह रही कोरोना काल में यहाँ किसी भी गाइड लाइन का पालन ना किये जाना। और शायद यही वजह बनी दमोह में संक्रमण बढ़ने की। जहाँ ये संक्रमण आम जनता के लिए तो घातक साबित हो ही रहा है वही बेफिक्र चुनाव में व्यस्त रहे नेता भी इससे अछूते नहीं रहे। आपको बताते है उपचुनाव में दमोह पहुंचे किन किन नेताओ को कोरोना ने अपना शिकार बनाया है - कोरोना काल में हुए दमोह उपचुनाव में आज मतदान किया जा रहा है लेकिन कोरोना की गाईड लाईन का पालन ना करने वाले भाजपा-कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों के नेताओं ने अपने प्रत्याशी की जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से लेकर बीजेपी कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने दमोह में हल्ला बोला था। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कोविड प्रोटोकॉल को दरकिनार कर भीड़ जुटाई गई। जबकि हालात बिगड़ते देख प्रदेश के अन्य कई जिलों में कोराना कर्फ्यू लगाया जा चुका था, बावजूद इसके दमोह प्रशासन ने एक भी पाबंदी नहीं लगाई। इसी की वजह से दोनों ही पार्टियों के नेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आये है। आइये आपको बताते है वो नाम जो कोरोना संक्रमण का शिकार हुए सबसे पहले बात राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की जो दमोह चुनाव प्रचार के दो दिन बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए ही जतारा से विधायक और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक, निवाड़ी जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची, पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव, टीकमगढ़ बीजेपी के महामंत्री अभिषेक खरे, भाजपा महामंत्री रमन खत्री, भाजपा के सेक्टर प्रभारी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य नेता पॉजिटिव हुए है। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दो दिन पहले ही दमोह में प्रचार करने पहुंचे थे। शुक्रवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। दमोह उपचुनाव में कांग्रेस के प्रभारी पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है इसके अलावा दमोह उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनु मिश्रा सहित कई और कांग्रेस संक्रमित हुए है। कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव भी दमोह से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव आये वही पूर्व मंत्री जयंत मलैया भी कोरोना पॉजिटिव हुए।


By - sagar tv news

17-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.