ऑक्सीजन सपोर्ट पर महिला से अस्पताल में इतनी गंदी हरकत आप भी सन्न रह जायेंगे ! || STVN INDIA ||


 

 

एमपी के ग्वालियर शहर के निजी अस्पताल के कोविड सेंटर में एक अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है। कि महिला कोविड-19 पेशेंट थी और ऑक्सीजन की कमी के चलते एक निजी अस्पताल के कोविड-19 सेंटर में एक दिन पहले ही यानी 16 अप्रैल को भर्ती की गई थी। महिला को उसके परिजन सर्दी जुकाम खांसी और बुखार की शिकायत के बाद ग्वालियर लेकर आए थे और उन्होंने हॉस्पिटल रोड स्थित निजी अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां महिला का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद ऑक्सीजन की कमी के चलते उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। बता दे की एक निजी रेस्टोरेंट में निजी अस्पताल का इन दिनों कोविड-19 सेंटर चल रहा है। परिजनों के मुताबिक वार्ड बाय विवेक लोधी ने पहले रात 11 बजे से रात 12 बजे दरवाजे की कुंडी लगाकर महिला के शरीर पर छेड़खानी की। महिला द्वारा अपने परिजनों को फोन करने के बाद वे लोग वहां आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर अस्पताल के डॉ. का कहना है की आरोपी को पुलिस के सुपर्द कर दिया था। वहीँ एडिशनल एसपी हितीका वासल ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले की जांच की जा रही है।


By - sagar tv news

18-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.