लड़की ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने मास्क के लिए टोका था || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

दिल्ली के बाद एमपी के सीधी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में बीच सड़क पर एक लड़की पुलिसकर्मियों से बदतमीजी कर रही है। साथ ही गुस्से में अपने कार को पीटती है। उसके तमातमाई हुई घर की ओर भागती है। ये सब कुछ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पूरा तमाशा वह इसलिए कर रही थी कि उसने मास्क नहीं पहन रखा था। गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसकी कार रोक दी और मास्क नहीं पहनने पर चालान कटवाने के लिए कहा। चालान की बात सुनकर वह भड़क गई और पुलिसकर्मियों को ताव दिखाने लगी। हंगामा कर रही लड़की का नाम अनुकृति सिंह चौहान है, वह प्रयागराज में रहकर डांस क्लास चलाती है। गाड़ी पर भी यूपी का नंबर है। साथ ही शीशे पर काली फिल्म लगी हुई है। लड़की पुलिस से इस बात को लेकर बहस कर रही थी कि मेरे सामने ही दो गाड़ियां गुजरी हैं, उन पर भी काली फिल्म थी। मगर लड़की की ड्रामेबाजी पुलिस के सामने काम नहीं आई। छह सौ रुपये का उसे चालान कटवाना ही पड़ा। उसके बाद पुलिस वहां से गाड़ी जाने दी। दरअसल, कोरोना संक्रमण की वजह से सीधी पुलिस जगह पर मास्क की चेकिंग कर रही है। युवती यूपी नंबर कार से जा रही थी। उसने खुद मास्क नहीं लगाया था। इस पर पुलिस ने गाड़ी रोक दी और चालान कटवाने के लिए कहा। इसी बात पर हंगामा कर शुरू कर दी। लड़की की दलील है कि काली फिल्म के लिए मेरे पास परमिशन है। पुलिस के लोग पेपर लाने के लिए टाइम नहीं दे रहे थे। मैं सुपर वुमन नहीं हूं कि सारी चीजें तुरंत व्यवस्था कर देती। उसे काली फिल्म के लिए 500 और मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का चालान कटवाना पड़ा है।


By - sagar tv news

19-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.