मज़दूरों से भरी बस पलटी 2 की जान गयी कई घायल


 

 

दिल्ली से टीकमगढ़ जा रही सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर जोरासी घाटी के पास पलट गई हादसे में 1 दर्जन से अधिक  सवारिया घायल हुई है तो आठ गंभीर घायल हुए  हैं जिन्हें ग्वालियर जेएच में भर्ती करा दिया गया है साथ ही दो व्यक्तियों की मौत हो गई है जानकारी के मुताबिक बीएस में सवार सभी लोग   मजदूर थे जो लॉकडाउन के डर के चलते दिल्ली से पलायन कर  छतरपुर और टीकमगढ़ ज़िले में अपने घर जा रहे थे । बता दें घटना आज सुबह 9:00 बजे के आसपास जोरासी घाटी के पास घटी ड्राइवर ने गाड़ी को तेज गति से चलाते हुए डिवाइडर में टक्कर मार दी जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और जैसे तैसे मजदूर बस में से बाहर निकले घटना की जानकारी लगते ही तत्काल बिलौआ थाने का बल मौके पर पहुंचा और घायलों को बस में से निकाला गया घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर एसपी  अमित सांघी, डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा और परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए तत्काल क्रेन की सहायता से बस को उठाया गया और मजदूरों को निकाला गया हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई जबकि आठ गंभीर घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु ग्वालियर में भर्ती कराया गया है


By - sagar tv news

20-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.