कुम्हारों के नहीं बिक रहे मिट्टी के बर्तन माली हालत बहुत ख़राब परिवार चलाना मुश्किल


 

 


मिट्टी के बर्तन बनाकर अपनी आजीविका चलाने वाले ज्यादातर कुम्हार समुदाय के लोगों को कोरोना महामारी के चलते कोरोना कर्फ्यू में दोहरी मार पड़ रही है। पिछले साल भी इन दिनों में कोरोना संक्रमण को लेकर लॉक डाउन था इस बार भी यही स्थिति है। रायसेन जिले के अंतिम छोर पर स्थित अम्बाडी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कुम्हारों के हालात खराब हो रहे हैं। जहां पर कुम्हार अपनी आजीविका चलाने के लिए चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाकर इस कला को जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन परिस्थितियां उनके उलट हैं। दरअसल कोरोना के चलते लोग ठंडा पानी पीने से परहेज कर रहे हैं जिस वजह से मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के बर्तन नहीं बिक रहे हैं। कुम्हार परिवारों ने महीनों पहले मटकों और सुराही का निर्माण शुरू कर दिया था। ताकि जैसे ही ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत हो, तो इसकी बिक्री कर सकें। लेकिन इस बार ऐसा हो नहीं सका। अम्बाडी गांव के मलखान प्रजापति ने बताया कि कोरोना महामारी  ने घर की आर्थिक स्थिति को काफी प्रभावित किया है। इसके चलते अपने बनाए हुए मटकों को बेच नहीं पा रहे हैं।
बाजार बंद है और लोग अपने घरों में ही कैद हैं, इसलिए मटका बिकना भी मुश्किल हो गया है। जो मटके पहले से बने हैं वह भी घर में ही जाम है। कोरोना ने इनकी उम्मीदों पर जमकर पानी फेर दिया। इनकी माली हालत खराब है जिससे परिवार का गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है।-


By - sagar tv news

22-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.