अपनों ने किया किनारा तब हिन्दू के शव को मुस्लिम युवाओं ने पहुँचाया शमसान || STVN INDIA|SAGAR TV NEWS


 

 

सागर में मुस्लिम समाज के युवाओ ने एक मिसाल पेश की है। शहर के रामपुरा में जब एक हिन्दू समाज के व्यक्ति की मौत के बाद कोई आगे नहीं आया तब कुछ मुस्लिम युवा घर पहुंचे और शव को शमसान पहुंचाया। बल्कि ये भी कहा की अगर आगे किसी को जरूरत पड़ती है। तो उन्हें बताएं। दरअसल सागर के रामपुरा में रहने वाले उल्लास पालकर नाम के व्यक्ति की घर में कोरोना से मौत हो गई थी और कोई भी उनके शव को मुक्तिधाम तक पहुंचाने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। तब कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष इरशाद खान को इसकी जानकारी मिली तो वह कुछ साथी मुस्लिम युवाओं को लेकर रामपुरा पहुंचे और पीपीई किट पहनकर शव को घर से उठाकर वाहन में रखकर मुक्तिधाम तक ले गए। इरशाद का कहना हैं कि शहरवासी शासन की गाईडलाइन का पालन करें और किसी भी समाज के लोगो को जरूरत पड़े तो बेझिझक होकर फोन लगाएं। सागर में कोरोना से हाल बेहाल हैं इस वजह से लोग अब आस पड़ोस में होने वाली मौतों से तौबा करने लगे हैं। लेकिन जब इस मुश्किल भरे समय में अपनों ने किनारा किया तो मुस्लिम समाज के लोग आगे आये।


By - sagar tv news

24-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.