युवा इलेक्ट्रिशियन का कमाल, फिश पॉट से बना डाली ऑक्सीजन मशीन, मरीजों को वरदान


 

 

देश भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण और ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोग अपनी जान गंवा बैठे है। परिवार के परिवार अब उजड़ने लगे है। ऐसे में उज्जैन के युवा इलेक्ट्रिशियन ने कुछ अलग कर दिखाया है। गौरव ने फिश पॉट में जैसे मछलियों को ऑक्सीजन दी जाती है वैसे ही इंसानों के लिए एक मशीन तैयार की है।
 
गौरव मालपानी ने बताया कि वर्तमान हालात में ऑक्सीजन के लिए लोग कई तरह के जतन कर रहे हैं। ऐसे में मुझे आइडिया आया कि जिस तरह फिश पॉट में मछलियों को ऑक्सीजन दी जाती है, वैसे ही मशीन इंसानों के लिए भी बनाई जा सकती है। मशीन में एक कम्प्रेसर लगाया गया है, जिसके द्वारा पॉट में हवा जाती है। चूंकि पॉट में पहले से आधा पानी भरा हुआ होता है और हवा जाने के बाद पॉट में यानी शुद्ध हवा से भरा जाता है। पानी और हवा मिक्स होने के बाद इसमें ऐसा सिस्टम फिट किया गया है जो ऑक्सो सेट तक यह ऑक्सीजन पहुंचाता है। ऑक्सोसेट के माध्यम से कोई भी अपने शरीर में ऑक्सीजन कि कमी को पूरा कर सकता है।
 
ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए तैयार की गई मशीन की कीमत महज 700 रुपए है
 
गौरव का दावा है कि अगर यह मशीन कारगर साबित होती है, तो इसे बनाए जाने की विधि भी वह सोशल मीडिया पर डालेंगे, ताकि आम लोग घर में रहकर इसका निर्माण कर सकें।
 
 
 

By - sagar tv news

29-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.