बड़ी खबर : पूरे मध्यप्रदेश में 10 मई तक लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू)


 

 

 
बुधवार को हुई 18 जिलों की कोरोना समीक्षा बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया, प्रदेश सरकार ने 7 मई तक जनता कर्फ्यू बढ़ाया है, 8 और 9 मई को शनिवार-रविवार है, दो दिन का वीकेंड लॉकडाउन संबंधी स्टैंडिंग ऑर्डर पहले से ही लागू है। इस तरह 10 मई की सुबह 6 बजे तक प्रदेश के सभी जिलों में सबकुछ बंद रहेगा। 
समीक्षा बैठक को लेकर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिये कोरोना कर्फ्यू को 7 मई तक बढ़ाने का निर्णय कोरोना समीक्षा बैठक में लिया गया। कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिये किये गये प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। रिकवरी रेट में वृद्धि हुई है। प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। आगे बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पॉजिटिव केस आने की दर में कमी आई है। देश में प्रदेश अब 7वें स्थान के बजाय 11वें नम्बर पर आ गया है।
 
 
 
 
 
 
 

By - sagar tv news

29-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.