कोरोना के खात्मे को लेकर चल रहा था टोटका भंडारा भी हुआ पुलिस आई तो कर दिया पथराव


 

 

कोरोना महामारी के बीच ग्रामीण अंचल में अब टोने टोटके से इसे राेकने की कोशिश शुरू हो गई है। इससे काेरोना महामारी रूकेगी तो नहीं,लेकिन फैलने की भरपूर आशंका है।अमोला थाना क्षेत्र में राजगढ़ गांव में एक बाबा के कहने पर ग्रामीण टोटके में जुट गए। टोटका कर काेरोना भगाने के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर सैकड़ों लोग भंडारे में जुटे हुए थे। रोकने पर पुलिस और ग्रामीणों में विवाद हो गया। महामारी रोकने के लिए ग्रामीण पानी से भरा मटका लेकर मेड बंधान कर रहे थे। जिसके पूरा होने पर गांव के एक माता मंदिर पर भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा था। उसी दौरान भंडारे को रोकने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर टकराव हो गया जिसमें कोरोना रोकने के लिए टोटका करा रहे बाबा गेबू का सिर भी फूट गया। बाबा की चीख़ चिल्लाहट सुनकर फिर से एकत्र होकर आये आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। शॉट
बताया जा रहा है कि शिवपुरी जिले में फैल रहे कोरोना से हो रही मौतों को रोकने के लिए ग्रामीणों ने मेढ़ बंधान का टोटका किया था। जिसके तहत एक घाट से मटके में पानी भरकर उस मटके से पानी की धार बांधते हुए गांव के मेड और प्रवेश द्वार तक पानी ले जाना था। जब यह टोटका पूरा हो गया तो सब की मंगल कामना के लिए गांव के माता मंदिर पर कन्या भोज और भंडारे का आयोजन चल रहा था। वहीं मंदिर के गेबू बाबा द्वारा चौकी रखी गई जहां देवता की सवारी भी आनी थी।
अमोला थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम राजगढ़ में कुछ लोग भंडारे का आयोजन कर रहे थे। वहां पर कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से उल्लंघन हो रहा था। जब मना किया तो उन लोगों ने टीम पर पथराव किया। इस घटना में थाना प्रभारी सहित 7-8 पुलिसकर्मियों को चोट आई है। बाइट 
पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ भादंस की कई धारा और आपदा प्रबंधन अधिनियम की  धारा 3 के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं

By - sagar tv news

10-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.