मंत्री से खटारा एंबुलेंस का उद्घाटन करवाना चाहता था प्रशासन, हालत देख अफसरों पर भड़के मंत्री


 

 

मप्र सरकार में वन मंत्री विजय शाह के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं और प्रशासन ने उनकी फिर से किरकिरी करा दी। मंत्री को अपने विस क्षेत्र को नई एंबुलेंस की सौगात दिलाने की घोषणा महंगी पड़ गई। घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विधानसभा मुख्यालय पर पुरानी एंबुलेंस भेज दी। उसका शुभारंभ भी मंत्री के हाथों से कराया। एंबुलेंस स्टार्ट करने के लिए मंत्री तक को धक्का लगाना पड़ा, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। कंडम एंबुलेंस देख मंत्री अफसरों पर गुस्सा हो गए। वहीं, सीएमएचओ का कहना है कि शासन के पास जो एंबुलेंस उपलब्ध थी वह भेज दी।
मामला खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र का है। यहां से विधायक विजय शाह प्रदेश सरकार में वन मंत्री है। आदिवासी बहुल क्षेत्र हरसूद से वे सालों से विधायक और फिर शिवराज कैबिनेट में मंत्री रहते आए है। ऐसे वरिष्ठ मंत्री की घोषणा को उन्हीं के अफसरों ने अनदेखा कर दिया। वे खंडवा जिले के कोविड प्रभारी मंत्री है और संक्रमण से निपटने तमाम तैयारियों में लगे हुए हैं।

By - sagar tv news

21-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.