सात फेरों के पहले मंडप से भागी दुल्हन प्रेमी के घर जा पहुंची बोली प्रेमी से ही करूंगी शादी !


 

 

शादी के सात फेरों के पहले ही एक दुल्हन मंडप से भाग गई। और सीधे प्रेमी के घर जा पहुंची। अजीबोगरीब ये मामला एमपी के ग्वालियर से सामने आया है। जब दुल्हन के घर वालों को पता चला तो उसे तलाश करते हुए प्रेमी के घर पहुंचे। लेकिन दुल्हन और उसका प्रेमी वहां से जा चुके थे। तब दुल्हन के घरवालों ने प्रेमी के घरवालों को धमकाया। यह पता चला तो दुल्हन और उसका प्रेमी एसपी ऑफिस पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई। जानकारी के मुताबिक शहर के देहात हस्तिनापुर इलाके की रहने वाली युवती की शनिवार को शादी थी। घर में शादी की सारी तैयारियां चल रही थी। लेकिन युवती का बिजौली थाना क्षेत्र के राधेश्याम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने उसकी शादी भी तय कर दी। शनिवार को शादी होना थी। घर में मंडप गड़ा हुआ था। लेकिन सात फेरे होने से पहले ही दुल्हन वहां से भाग गई। हाइवे पर उसे राधेश्याम मिल गया। इसके बाद दोनों अपने घर पहुंचे। उधर दुल्हन के परिजनों को पता चला तो उसे तलाश करने में जुट गए। वो प्रेमी के घर पहुंचे जहां उसके घरवालों को धमकी दी। इसके बाद लड़का और लड़की एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेम प्रसंग के चलते राधेश्याम अपनी प्रेमिका को भगा तो लाया, लेकिन काफी डरा हुआ है। उसने बताया कि प्रेमिका के घरवाले उसकी और उसके घरवालों की जान के पीछे पड़े हुए है। अगर वो उसे मिल गया तो उसे मार डालेंगे। लेकिन वह प्रेमिका को जी जान से चाहता है। अगर पुलिस चाहे तो उसे 8 दिन के लिए जेल भेज दे। ताकि उसकी जान तो बच जाएगी। वहीं एसपी अमित सांघी ने दोनों युवक और युवती के डॉक्युमेंट चेक कर परिजनों को सूचित कर काउंसलिंग कराने की बात कही है।


By - sagar tv news

24-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.