पत्नी के चरित्र पर पति करता था शक तो ऐसे लगाए उसके रास्ते की सुनकर कलेजा मुंह को आ जाये


 

 

चरित्र संदेह के शक में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं मामला रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र से सामने आया। पुलिस आरोपी की बीते 6 महीने से तलाश कर रही थी। और फरार आरोपी के ऊपर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। बताया जा रहा है कि संदेह के चलते पति ने जहर पिलाकर पत्नी की हत्या की थी और घटना को अंजाम देने के बाद ही वह फरार हो गया था। 
जानकारी के मुताबिक वह अपने एक दोस्त के माध्यम से दर्ज मामले की जानकारी लेने थाने आया था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल बीते दिनों समान थाने के बाणसागर कॉलोनी निवासी साधना त्रिपाठी पति विवेक को 26 दिसम्बर 2020 की शाम पति ने जबरदस्ती मुंह दबाकर जहर पिला दिया था। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। बाद में उसकी बेटी महिला को अस्पताल लेकर आई जहां दो दिन बाद महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग जांच के तहत 13 फरवरी को आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जब आरोपी थाने में दर्ज किसी अन्य मामले की जानकारी लेने रीवा आया तो।पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर काफी समय से उनके बीच विवाद चल रहा था। 20 दिसम्बर को वह अपने गांव से पत्नी के पास आया था। घटना के।दिन वह पत्नी और बेटे का इलाज करवाने भी ले गया था लेकिन रात में फिर उनके बीच विवाद हुआ जहां उसने महिला को जहर पिला दिया। आरोपी को जेल भेज दिया है।
 
पुलिस की माने तो दोनों के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। पति ने अपने गृह जिले प्रतापगढ़ उ.प्र. में तलाक के लिए केस लगाया था। तो रीवा में महिला ने गुजारा भत्ता के लिए।  साल 2012 से 2018 तक दोनों अलग रहते थे लेकिन बाद में रीवा न्यायालय ने काऊंसलिंग के बाद दोनों को एक साथ रहने का आदेश दिया। वो एक साथ तो रहने लगे लेकिन विवाद कम नहीं हुए। जिसका नतीजा ये हुआ। मामले में।थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने जानकारी दी।---

By - sagar tv news

26-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.