गाँव के दबंगों ने गर्भवती महिला को बेरहमी से मारा फिर किया गलत काम


 

एमपी के छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र में एक दलित परिवार की पांच महीने की गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसे गांव के दबंगों ने घर में घुसकर पीटा और उसके साथ बलात्कार किया साथ कि बीच बचाव कर रही बुजुर्ग सास के साथ भी मारपीट की। मारपीट की वजह दबंगों के लिए मजदूरी न करना बताई जा रही है। वही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मामला राजनगर थानांतर्गत ग्राम बन्दरगढ़ का है। पीड़ित दलित महिला का पति बैजनाथ अहिरवार गांव में ही मजदूरी करता है आरोपियों ने मजदूरी के लिए उसे अपने पास बुलाया था, लेकिन वह नहीं गया, इससे दबंग पटेल भड़क गए और अंजाम भुगतने की धमकी दी, दबंगों ने उससे कहा कि अब वे उसे गांव में मजदूरी नहीं करने देंगे, इस घटना के बाद दबंग उसे मारने के लिए ढूंढ़ने लगे इसके डर से पीड़ित कहीं छुप गया इस बात से नाराज दबंग उसके घर पहुंच गए और उसकी गर्भवती पत्नी को परिवार के ही सामने ही पीटने लगे इस बीच जब महिला की बूढ़ी सास ने उनको रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। दबंगों ने महिलाओं को पुलिस में रिपोर्ट न करने की धमकी दी और उनके घर के बाहर पहरेदार बैठा दिए इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।, इधर मामले की जानकारी लगते ही राजनगर थाना मौके पर पहुँची और पीड़ित महिला को थाने लेकर आई जहाँ उसकी शिकायत के आधार पर  दबंगों के खिलाफ हरिजन एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया।


By - sagar tv news

28-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.