छत से कूदकर फरार हुई दुल्हन अपने साथ 6 लाख के जेवर और पति का मोबाइल तक ले गयी || STVN INDIA ||


 

 

तीन दिन ससुराल में रही, चौथे दिन ससुराल से जेवर समेटकर, रात में छत से कूदकर भाग गई। अपने ससुराल वालों को लूटकर भागने का यह दिलचस्प मामला मुरैना जिले के पोरसा कस्बे के खेरिया गांव में घटित हुआ है। 24 साल के सुरजीत माहौर की शादी ज्योति माहौर के साथ 8 मई 2021 को हुई थी। हंसी ख़ुशी शादी हो गई और ज्योति अपने ससुराल आ गई। उसके दो दिन बाद 10 मई को उसकी दूसरी विदा हो गई। तीन दिन वह हंसी-खुशी अपने पति व ससुराल वालों के साथ रही। 13 मई को रात को खाना खाने के बाद ज्योति घर में बने अलग कमरे में सोने चली गई। देर रात ज्योति छत से कूदकर फरार हो गयी जब अगली सुबह जब घर के सदस्य जागे तो देखा घर से दुल्हन गायब है। ज्योति अपने साथ लगभग 6 लाख रुपए जेवर भी ले उड़ी। ससुराल से जाते वक्त ज्योति अपने पति का मोबाइल भी ले गई, जिससे वह किसी को फोन भी न लगा सके।इस घटना से आहत पति व उसके पिता जब लड़की के पिता के यहां गए तो उन्होने भी यह कहकर कहकर पल्ला छाड़ लिया कि उनकी लड़की को गिरफ्तार करा दो। अंत में इज्जत व धन से लुटे-पिटे दोनों पिता-पुत्र पोरसा थाने पहुंचे और अपने साथ हुए छल व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले को लगभग बीस दिन बीतने को हैं लेकिन पुलिस अभी तक फरार हुई इस दुल्हन का पता नहीं लगा सकी है।


By - sagar tv news

01-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.