भाजपा विधायक ने जेई के पैर छू लिए,जानिए क्या है वजह || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

बिजली दफ्तर में गद्दा डालकर धरना देने वाले भाजपा विधायक का एक और वीडियो वायरल हो गया है जिसमे वह बिजली विभाग के जेई के पैर छूते दिखाई दे रहे है, दरअसल रीवा जिले के मऊगंज से भाजपा के विधायक प्रदीप पटेल गांधीगिरी तरीके से अपने विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्या का निराकरण करवाना चाहते हैं। बता दे कि मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर विधायक चार दिन पहले भी अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप था कि विभाग उनके क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का समाधान करने के बजाय वरिष्ठ अधिकारियों को गलत जानकारी भेज रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सत्तापक्ष का विधायक हूं लिहाजा सड़क पर नहीं बैठ सकता। इसलिए अब मैंने निर्णय लिया है कि मैं अधिकारियों के साथ उनके कार्यालय में ही बैठूंगा। जिससे क्षेत्र की समस्या का समाधान हो सके। 6 घंटे प्रदर्शन करने के बाद उन्हें इस बात का आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा। लेकिन जब समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो पुनः वह अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुंचे इस दौरान उन्होंने नईगढ़ी में तैनात जेई एलके तिवारी के पांव पकड़ लिए जिस समय वह जेई के पांव पकड़ रहे थे। उसी समय किसी ने उनका वीडियो बना लिया था।


By - sagar tv news

03-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.