MP में लड़कियों के साथ अश्लील डांस करते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल,SP ने जांच बैठाई || STVN INDIA ||


 

 

गुना जिले में एक कांस्टेबल का दो युवतियाें के साथ अश्लील डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। कांस्टेबल के साथ एक अपहरण कांड का मुख्य आरोपी भी ठुमके लगाते हुए दिख रहा है। यह वीडियो 4 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। एसपी ने आरक्षक को सस्पेंड कर जांच बिठा दी है। वर्तमान में सिटी कोतवाली का कांस्टेबल विनीत भरद्वाज 3 वर्ष पहले तक धरनावदा थाने में तैनात था। वायरल वीडियो उसी समय का बताया जा रहा है। वीडियो में कांस्टेबल अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए दिख रहा है। साथ में दो युवतियां भी नजर रही हैं। वहीं गाडी के बोनट पर रखे शराब के ग्लास भी वायरल वीडियो में नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इतने वर्षों बाद वायरल हुए वीडियो ने सबको अचंभित कर दिया। हैरानी की बात है की वीडियो में कांस्टेबल के साथ एक अपराधी भी नाचते हुए दिख रहा है।


By - sagar tv news

06-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.