मासूम के साथ हैवानियत से दहला MP


 

 

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा इलाक़े में एक हृदय विदारक घटना ने शहर के साथ प्रदेश के लोगो को भी झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, यहां शनिवार को घर से अचानक लापता हुई 9 साल की मासूम बच्ची का घर के पड़ोस में खाली पड़े मकान में भुसे के ढेर में दबा हुआ शव मिला है। 
संदिग्ध परिस्थतियों में शव मिलने के बाद शुरुआती पड़ताल में पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का संदेह हो रहा है। साथ ही, इलाके में रहने वाले  युवक पर इस घटना को अंजाम देने का शक है।घटना के बाद से ही वह फरार भी है, हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी के परिवार को कस्टडी में ले लिया है। इसके साथ ही, आरोपी की तलाश में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल 10 टीमें तैयार कर संदेहास्पद की तलाश में जुटी हुई है। 
 बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने के बाद से ही क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है, जिसे संभालने के लिये मौके पर नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी, एसडीओपी समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, गुस्साए लोगों को आआश्वासन दिया जा रहा है कि, जल्द से जल्द मामले की तह तक जाकर उसे सुलझाया जाएगा। साथ ही, दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

By - sagar tv news

06-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.