मध्यप्रदेश में चल रही सियासी हलचल के बीच भोपाल पहुंचे सिंधिया बंद कमरे में हुई बैठक ! || STVN INDIA


 

 

मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनो से जमकर सियासी हलचल मची हुई है। इसी बीच सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुलाकात की। इसके बाद सिंधिया ने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और सुहास भगत और हितानंद शर्मा के साथ मुलाकात करते हुए साथ में लंच भी किया। इस दौरान सिंधिया समर्थक बाहर मौजूद थे। ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि उनके समर्थकों को निगम मंडल में नियुक्ति को लेकर हो चर्चा हो सकती है। वीडी शर्मा के घर पर कमरा बंद बैठक भी हुई। वहीं इसके बाद मीडिया से चर्चा के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुलाकात को पारिवारिक तौर पर देखें। इसमें कोई कूटनीति नहीं है। सिंधिया ने मंत्री पद को लेकर कहा की उनकी प्राथमिकता जन सेवा है। पद मायने नहीं है। मेरा काम सेवा करना है। राजनीति नहीं । बीजेपी में किसी व्यक्ति का दबदबा नहीं होता किसी गुट की पैठ नहीं होती केवल संगठन होता है। जैसा नड्डा जी ने कहा संगठन ही सेवा है। हमें उसी आधार पर आगे चलना है। जो इसे नहीं अपना आएगा वह ज्यादा लंबा इस सेवा भाव संगठन में नहीं चल पाएगा। बीजेपी में कोई मतभेद नहीं है यह अनुशासित पार्टी है और अनुशासन के आधार पर ही आगे चलती रहेगी। साथ ही केंद्रीय मंत्री बनने के सवाल पर बोले ज्योतिरादित्य की मुझे जनसेवा से मतलब है और जनता के साथ जुड़ाव से मतलब है।


By - sagar tv news

10-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.