दूल्हा पहुंचा बैंक,शादी में तेल-आटा खरीदने माँगा लोन || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

वैसे तो महंगाई से हर वर्ग परेशान है लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के लिए यह सबसे खराब दौर चल रहा है। बढ़ती बेरोजगारी के साथ बढ़ती महंगाई और खासकर खाने’-पीने के सामानों के आसमान छूते दामों से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में इन परिवारों में शादी-ब्याह के जैसे खुशी के पलों पर भी ग्रहण लग गया है। अपने बच्चों की शादी करने के लिए लोग लोन लेने बैंकों के पास पहुंच रहे हैं। ऐसा ही मामला भोपाल के करोंद क्षेत्र से सामने आया है, शंकर यादव नामक एक पिता अपने बेटे की शादी के लिए लोन लेने बैंक पहुंचे। लोन के लिए उनकी जमानत देने उनके साथ कांग्रस के प्रदेश के सचिव मनोज शुक्ला भी पहुंचे। उन्होंने महंगाई के विरोध में यहां प्रदर्शन किया। दूल्हे के पिता ने बैंक मैनेजर से गुहार लगाई कि साहब! मुझे 1 लाख रुपये का लोन दे दें, बेटे की शादी के लिए तेल, आटा, दाल, शकर-चावल आदि सामान खरीदना है। यदि लोन नहीं दिया तो बेटे की शादी खटाई में पड़ जाएगी। मजबूरन मनमाने ब्याज पर कर्ज लेना पड़ेगा। एक शॉप में कर्मचारी अवतार की शादी 15 जून को है।


By - sagar tv news

15-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.