पाकिस्तान के साथ ये क्या हो गया,अमेरिका और चीन सहित इन देशों ने वापस लौटाए तोहफे में भेजे आम || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

वैश्विक महामारी के दौर में जहां दुनिया कोरोना संक्रमण से परेशान है। वहीं पाकिस्तान फलों के राजा यानी आम के जरिए दुनियाभर के देशों से अपने संबंध सुधारने में लगा है।दरअसल, आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान की इमरान सरकार ने नई कूटनीतिक रणनीति अपनाई है। इसके तहत उसने दुनिया के 32 देशों में चौसा आम तोहफे में भेजे हैं। लेकिन उसके परममित्र देश चीन को पाकिस्तान की ‘मैंगो डिप्लोमेसी’ रास नहीं आई है। उसने पाकिस्तान की ओर से भेजे गए आम वापस लौटा दिए हैं।खास बात यह है कि आम लौटाने वाले देशों में चीन अकेला नहीं है। अमेरिका, कनाडा, नेपाल, मिस्र और श्रीलंका ने भी पाकिस्तान की ओर से तोहफे में भेजे गए आमों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। हालांकि, इसके पीछे कोरोना को रोकने के लिए लागू क्वारेंटाइन नियम का हवाला दिया गया है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, नई कूटनीति के तहत पाकिस्तान दुनियाभर के देशों को तोहफे में चौसा आम भेज रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाक द्वारा भेजे जाने वाले आमों की किस्मों में पहले ‘अनवर रत्तोल’ और ‘सिंधारी’ किस्में भी खेप का हिस्सा थीं। लेकिन बाद में दोनों को हटा दिया गया।


By - sagar tv news

15-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.