अवैध वसूली के वीडियो वायरल, नप गए पुलिसकर्मी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने अवैध वसूली करते पुलिसकर्मियों के वीडियो वायरल होने के बाद सख्त एक्शन लिया है। एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित तीनों पुलिसकर्मी आरक्षक हैं जिनमें से दो आरक्षकों का वीडियो जुए के अड्डे पर पैसे लेते वायरल हुआ था और एक आरक्षक का वीडियो डम्पर से वसूली करते हुए वायरल हुआ था।एक वीडियो ग्वालियर शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र का है जिसमें थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में जुए के अड्डे से आरक्षक मोटरसाइकिल पर बैठे दिख रहे हैं और वो गाड़ी पर बैठे बैठे ही कुछ लोगों से कुछ लेते दिखाई दे रहे हैं दूसरा वायरल वीडियो ग्वालियर के देहात क्षत्र के थाने आंतरी का है जिसमें थाने में पदस्थ आरक्षक रविप्रकाश गुर्जर एक डम्पर चालक से अवैध वसूली करते दिखाई दे रहा है। वीडियो सिकरौदा हाइवे का है।


By - Anuj Goutam

17-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.