मंत्री की गाड़ी में बैठने भिड़े भाजपा नेता,फ़टे कुर्ते में पहुंचे थाने || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |


 

 

कांग्रेस में अक्सर नेताओं के सामने कार्यकर्ताओं व छोटे नेताओं में मारपीट और झगड़ा होने की खबरें सामने आती रहती हैं लेकिन इस बार भाजपा में भी मंत्री के सामने दो नेता आपस में भिड़ गए। नौबत यहां तक पहुंच गई कि मारपीट हो गई और खुद मंत्री को दोनों नेताओं के बीच हो रहे झगड़े का बीच बचाव करना पड़ा। मामला गुना का है जहां प्रदेश सरकार के पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया के सामने ही स्थानीय भाजपा नेता महेन्द्र किरार और हेमराज किरार में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। मंत्री महेन्द्र सिसोदिया के सामने भाजपा नेताओं में मारपीट की ये घटना उस वक्त की है जब मंत्री महेन्द्र सिसोदिया बरही इलाके में कुछ परिवारों में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ गाड़ी में बैठने को लेकर भाजपा नेता महेन्द्र किरार व हेमराज किरार के बीच विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। मारपीट होता देख मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बीच बचाव किया और दोनों नेताओं को अलग-अलग कराया। बाद में भाजपा नेता महेन्द्र किरार अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे जहां उन्होंने हेमराज किरार व दुष्यंत किरार सहित 6 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाए हैं।


By - sagar tv news

19-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.