जिला अस्पताल में छलके जाम,वीडियो वायरल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

अपने कारनामो से सुर्खियों में रहने वाली गुना के जिला अस्पताल से एक और वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में 7-8 लोग शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं। यहां 2 महीने पहले ही अस्पताल में मरीजों के लिए खाना बनाने वाले किचन में कर्मचारियों को मुर्गा बनाते हुए पकड़ा गया था। वहीं शराब पार्टी का वीडियो जिला अस्पताल के कोविड सैंपलिंग केंद्र के ऊपर का बताया जा रहा है। नीचे कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की जाती है। इसी वजह से यह जगह खाली पड़ी रहती है। वीडियो में 7-8 लोग दिख रहे हैं, जिनके सामने शराब से भरे ग्लास रखे हुए हैं। वहीं, टेबल के नीचे शराब की बोतल भी नजर आ रही है। नमकीन, चिप्स के पैकेट भी टेबल पर रखे हुए हैं। अब वीडियो वायरल होने के बाद जांच की जा रही है।


By - sagar tv news

19-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.