अगर आप भी बाहर न जाकर घर पर ही लेना चाहते हैं ये सर्विस तो अपनाइए सिर्फ ये तरीका || STVN INDIA ||


 

 

जरा सोचिए कि जिस काम के लिए आपको सैलून या पार्लर जाना पड़ता है अगर वही काम आपके घर पर आसानी से हो जाये तो कितना अच्छा होगा। दरअसल हम बात कर रहे हैं। सागर स्मार्ट सिटी में कुछ समय पहले लांच किए गए पीहू केयर एप की जिसमें हेयर कट,शेविंग,मसाज के अलावा ग्रूमिंग वो भी आपके अपने घर में। सागर में कुछ ऐसी ही सर्विस पीहू केयर भी अपने कस्टमरों को दे रहा है। जिसमें एक फोन कॉल लगाते ही चंद मिनिटों में आपके पास वर्कर हाजिर हो जाएगा। वो भी आसान रेट में, कोरोना काल में भी बिल्कुल आसान सर्विस, वर्क के पहले फुल सैनिटाइजेशन, मास्क,ग्लब्स और पूरी सावधानी का बखूबी ध्यान, पीहू केयर के माध्यम से सिर्फ बच्चे और पुरूष ही नहीं बल्कि युवतियां और महिलाएं भी अपने मुताबिक अपॉइंटमेंट बुक कर सकती हैं। महिलाओं के लिए महिला ब्यूटिशियन, तो पुरुषों के लिए पुरुष वर्कर मौजूद हैं। जिन भी लोगों को बाहर न जाकर घर पर ही कटिंग शेविंग और ग्रूमिंग करवानी है। उनको करना ये है कि प्ले स्टोर से पीहू केयर ऐप को डाउनलोड करना है। इसके बाद लिस्ट सामने आएगी उसके हिसाब से आप सर्विस सिलेक्ट कर सकते हैं। की आपको करवाना क्या है। हेयर कट शेव या अन्य दूसरी चीज, जो भी टाइम आपको बुक करना है। वो आप कर सकते हैं। इससे आपका स्लॉट बुक हो जाएगा। सारी प्रोग्रेस के बाद कुछ ही मिनिट में आपके पास पीहू केयर से वर्कर पहुंचेगा जहां घर पर ही पूरा सैलून सजा दिया जाएगा। और बेहतरीन सुविधा के साथ किया जाएगा काम। सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक ये सर्विस उपलब्ध है। इस ऐप की खास विशेषता यह है कि किफायती दामों में मिलने वाली इनकी सर्विस पूरी तरह से सुरक्षित होती है।


By - sagar tv news

19-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.