घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका की पुलिस ने करा दी शादी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एक-दूसरे को दिल दे बैठे युवक और युवती को एक होने में उनकी जाति बाधा बन रही थी। 5 दिन पहले प्रेमी जोड़ा अपने घर से बिना बताए कहीं चले गए। इसके बाद युवती के परिजन ने ब्यावरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी जानकारी होने पर युवक और युवती वापस घर आ गए। जब पुलिस को प्रेम प्रसंग का मामला पता चला तो पुलिस ने शनिवार को प्रेमी युगल और दोनों के परिजन को थाने बुलाया। ब्यावरा पुलिस ने सकारात्मक पहल कर दोनों परिजन के लोगों को समझाया। फिर थाने में ही वरमाला मंगवाई गई और प्रेमी-युगल एक-दूसरे के गले में वरमाला डाल कर शादी कराई गई। इस दौरान नवदंपति बने प्रेमी-युगल ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। यहां बिना बैंड-बाजा और बाराती के प्रेमी युगल ने थाने में एक-दूसरे के हो गए। फिर सुखी जीवन का आशीर्वाद देकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने से विदाई की। ब्यावरा पुलिस का यह कदम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


By - sagar tv news

20-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.