एक महिला को कोई ठिकाने से लगाकर चला गया किसी को खबर तक नहीं || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र में चाकू से गोदकर एक महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वहीं सूचना मिलने के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक घाना स्थित सम्मति कॉलोनी के खण्डहरनुमा मकान में एक महिला के मृत पड़े होने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरूपा पाण्डे स्टाफ के साथ पहुंची। जहां मुकेश चौधरी निवासी रविदास नगर नई बस्ती थाना रांझी ने बताया कि उसकी माॅ शीला बाई पिछले 3 सालों से घाना गांव में पुराने खाली मकान की छत पर बने कमरे मे रहती थी जो पन्नी, कबाड़ बीनकर जीवन यापन करती थी। उसे फोन पर उसकी माँ के मृत होने की जानकारी मिली थी। जब उसने जाकर देखा तो कमरे के अंदर उसकी माँ शीला बाई बिस्तर में मृत पड़ी थी, गले में घाव था जिससे खून निकल रहा था। पास ही चाकू पर डला हुआ था उनकी हत्या हुई है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


By - Harish Dubey ,Jabalpur (MP)

23-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.