सिंधिया ने अपनी इतनी तारीफ की जैसे मुख्यमंत्री ने एमपी में कुछ किया ही नहीं ! || STVN INDIA ||


 

 

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दो दिवसीय दौरे पर अशोकनगर जिले पहुंचे। उन्होंने वो कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। सिंधिया ने करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कैंडल जलाया।जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि सरकार कोरोना से मृत्यु पर 5 लाख सहायता राशि दे रही है लेकिन सरकारी आंकड़ों में केवल 34 लोगों की जबकि आपने डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों को श्रद्धांजलि दी, तो क्या इन्हें भी सहायता राशि मिलेगी। सिंधिया ने कहा कि नियमानुसार ही सभी को राशि मिलेगी उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं है इसलिए इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा।सिंधिया से जब मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा की तो वह बोले आप मेरा डीएनए जानते हैं मेरे डीएनए में सेवा करना है ना कि यह सब। मंच से सिंधिया ने लोगों को डॉक्टरी का पाठ पढ़ाते हुए बताया कि कोरोना में कौन-कौन से वैरियंट होते हैं कहा कि उनको भी पहली लहर में कोरोना हुआ था जोकि अल्फावायरस था, अब जो वायरस आया है वह डेल्टा आया है जो कि 8 गुना तेजी से फैलता है सिंधिया मंच से खुद की तारीफ करते रहे जैसे मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ भी नहीं किया हो। जैसे कहा विदेशों से ऑक्सीजन बुलवाए, कंपनी से इंजेक्शन बुलवाए तब कहीं अशोकनगर समेत अन्य जिलों में बांटे गए। आप खुद ही सुनिए।


By - Rahul Jain AshokNagar (MP)

23-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.