live in relationship में रह रही प्रेमिका को मारकर किचिन में दफनाया || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी। जहाँ प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को किचिन में दफन कर दिया। महिला और युवक आपस में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। ये पूरी घटना गढ़ाकोटा गांव से सामने आयी है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रामराज मांझी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 10 साल पहले महिला शान्ति के पति की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद भावनात्मक जुड़ाव होने के कारण महिला आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। रामराज मजदूरी करता है। आरोपी महिला शांति से उम्र में 10 साल छोटा था। लिव इन में रहते हुए आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था जो एक दिन इतना बढ़ा की आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतिका का एक बेटा है जो उसके पहले पति के छोटे भाई के यहां रहता है। मामले में एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा ने जानकारी दी।


By - Arpit Pandey Rewa (MP)

28-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.