ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग जिंदा जले ट्रक ड्राइवर और क्लीनर 2 झुलसे || STVN INDIA ||


 

 

राजस्थान के उदयपुर के गोगुंदा में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे के खोखरिया नाल इलाके की है। जहां तेज रफ्तार ट्रक में भिड़ंत के बाद आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि एक ट्रक में चालक और क्लीनर को बाहर निकलने का वक्त तक नहीं मिल पाया। जिसकी वजह से उनकी ट्रक में हीं झुलस कर मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाली। इस दौरान क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जारी है।वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे बेकरिया थाना अधिकारी शंकरलाल राव ने हाईवे टीम के साथ में आग बुझाने की कोशिश शुरू की । लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद उदयपुर से फायर फाइटर्स बुला आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन गई। जिसके बाद हाईवे अथॉरिटी ने एकतरफा यातायात शुरू कर जाम खुलवाया।


By - sagar tv news

05-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.