चाकू की नोंक पर उतरवाई साड़ी, महबूबा को खुश करने की थी लूट


 

 

 
इतिहास गवाह है साड़ी उतरवाने पर हमेशा सजा ही मिली है, फिर चाहे साड़ी महाभारत की द्रौपदी की हो या फिर दुकानों के बाहर साड़ी लपेटकर खड़ी महिला स्टेच्यू की। हालांकि ये बात अलग है कि उज्जैन पुलिस ने चाकू की नोंक पर दुकान के बाहर साड़ी लपेटकर खड़ी एक महिला स्टेच्यू की साड़ी उतरवाकर लूट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही लूटी गई साड़ी भी बरामद कर ली है।
 
दरअसल लूट की ये कहानी थोड़ी अलग है। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।क्योंकि लूटेरे ने लूट की इस वारदात को अपनी पत्नी को खुश करने के लिए अंजाम दिया।
दरअसल घटना 1 जुलाई की है। फ्रीगंज की टॉवर चौपाटी पर फैशन पॉइंट के नाम से साड़ी की दुकान संचालित करने वाले नरेश परिहार शाम 8 बजे दुकान को मंगल करने की तैयारी कर रहे थे तभी वहां से गुजर रहे विक्की रायकवार को फैशन पॉइंट के सामने लाल साड़ी में लिपटी लड़की का ये स्टेच्यू पसंद आ गया। बस फिर क्या था वह ख्बाब देखने लगा कि अगर ये साड़ी वह अपनी महबूबा को दे दो तो वह बहुत खुश होगी,ऐसे में वह तुरंत दुकान के अंदर दाखिल हुआ और दुकान संचालक नरेश परिहार से साड़ी की कीमत पूछी। दुकान संचालक नरेश परिहार ने उसे साड़ी की कीमत बता दी। पर उसकी जेब मे पैसे नहीं थे लिहाजा उसने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए चाक़ू की नोंक पर साड़ी लूट ली और लाल रंग की साड़ी में लिपटे महिला के स्टेच्यू से साड़ी उतरवा ली। दरअसल उसने दुकान संचालक की गर्दन पर चाकू रख दिया था।
लूट की ये वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें विक्की रायकवार नामक  युवक चाकू की नोंक पर स्टेच्यू से साड़ी उतरवाकर लूटकर ले जाता दिख रहा है
 

By - sagar tv news

06-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.