MP में हनीट्रैप की तीनों महिला आरोपियों को 2 साल बाद मिली जमानत || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

आखिरकार लम्बे इन्तजार के बाद चर्चित हनीट्रैप मामले की तीनों आरोपी आरोपियों को मंगलवार को जमानत मिल गयी है। जो 50-50 हजार रूपये के मुचलके पर दी गयी है। जानकारी के मुताबिक हनी ट्रैप मामले में पिछले दो साल से जेल बंद आरोपी श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन और मोनिका ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। जो कोर्ट ने मंजूर कर ली। जेल में बंद 4 आरोपियों में से तीन महिला आरोपियों की जमानत पर इंदौर हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया। बताया जा रहा है की आरोपियों ने यह कहते हुए हाई कोर्ट में जमानत याचिकाएं लगाई थी की प्रकरण के निराकरण में लंबा समय लगने की आशंका है। वहीँ पुलिस इस मामले में जांच पूरी कर चुकी है। गौरतलब है की साल 2019 में नगर निगम के तत्कालीन सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने पलासिया थाने में शिकायत की थी की कुछ महिलाएं उन्हें अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रही हैं। और तीन करोड़ की डिमांड की जा रही है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाई कर आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार के जेल भेजा था। वहीँ हनीट्रैप का खुलासा होने के बाद कई बड़े-बड़े लोगों और हस्तियों के नाम सामने आये थे।-

 


By - SAGAR TV NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.