सागर/राहतगढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कर ली Suicide || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और शव का पंचनामा बनाया। मृतिका के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक मानकी निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजीता तिवारी उम्र 33 कोलुआ गांव में आंगनबाड़ी में पदस्थ थी। सुबह के समय अज्ञात कारणों के चलते रंजीता ने दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रंजीता को फंदे पर झूलता देख परिवार वाले सन्न रह गए। सुसाइड नोट में मृतका ने लिखा है। कि वो अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हैं। लेकिन इसकी असल वजह क्या है। वो फिलहाल साफ़ नहीं है। मामले में राहतगढ़ थाने में पदस्थ एसआई अतुल त्रिपाठी ने बताया की इस तरह का मामला सामने आया है। महिला ने सुसाइड नोट तो छोड़ा है लेकिन उसमें इस बात का कहीं ज़िक्र नहीं है की उसने फांसी किन कारणों से लगाई है। ये जाँच करने के बाद ही साफ़ हो पायेगा। महिला के पति राजस्थान में पंडिताई करते हैं।


By - Dharmendra Singh Rajput,Rahatgarh,Sagar (MP)

07-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.