एक-एक करके ऐसे चली गयी एक ही परिवार के 6 लोगो की जान


 

 

छतरपुर के बिजावर में करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की रविवार सुबह मौत हो गई। महुआझाला कॉलोनी में टैंक खोलने के लिए घर के एक सदस्य टैंक में उतरा था। वहां अंधेरा होने की वजह से लाइट की व्यवस्था की गई थी, जिससे उसे करंट लग गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर बचाने के लिए घर का दूसरा सदस्य भी टैंक में उतरा। इसी तरह से एक-एक करके 5 लाेग बचाने टैंक में उतरे और सबकी मौत हो गई। टैंक में पानी निकालने के लिए लाइट की व्यवस्था की गई थी।इस हादसे में 2 लोग घायल हुए है जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजावर लाया गया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है और मृत सभी छह लोगों के पोस्टमार्टम किए जा रहे हैं वहीं इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है साथ ही शासन प्रशासन से मदद का भरोसा भी दिया जा रहा है। इस हादसे में मरने बालो में लक्षमण अहिरवार,शंकर अहिरवार, मिलन अहिरवार, नरेंद्र अहिरवार, रामप्रसाद अहिरवार ,विजय अहिरवार शामिल है। घटना रविवार सुबह करीब  8 बजे की बताई जा रही है।


By - sagar tv news

11-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.