अपने 3 मासूमो बेटों के साथ कुएं में इस हाल मे मिली माँ गाँव मे पसरा मातम


 

 

टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र में खेत के कुएं में मां और उसके तीन बेटों के शव मिले हैं। मां अपने बेटों के साथ रविवार से लापता थी। तलाशी के दौरान रात को पति ने गांव के पास कुएं देखा तो पत्नी का शव दिखा। सोमवार सुबह खरगापुर और बल्देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला। बच्चों की उम्र 1 से 6 साल के बीच की है।पुलिस के मुताबिक  कि भेलसी गांव निवासी भारती  कुशवाहा रविवार सुबह  अपने तीनो मासूम बेटे  को साथ लेकर घर में किसी को बताए बगैर कहीं चली गई। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो पति नंदकिशोर ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं नहीं मिली। इस पर रविवार रात करीब 8 बजे बल्देवगढ़ थाना पहुंचकर पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रात के समय वह अपनी पत्नी और बेटों की तलाश में जुटा रहा।बीच रात करीब 2 बजे गांव के पास कुएं में पति नंदकिशोर ने झांककर देखा तो उसे पानी के ऊपर शव नजर आया। शव देख नंदकिशोर थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची  पुलिस ने कुएं से पहले महिला का शव निकाला। इसके बाद सर्चिंग की गई। सर्चिंग में कुएं से तीनों बेटों के शव बरामद किए गए। मामले में खरगापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

By - sagar tv news

12-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.