जिम में डंबल से एक्सरसाइज करते हुए नज़र आये शिवराज के मंत्री


 

 

आपने अक्सर नेताओं को मंच से भाषण या अपने प्रदर्शनों में देखा होगा। लेकिन एमपी के बैतूल में एक अलग ही नजारा देखने को मिला जहां प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार जिम में वर्कआउट करते नजर आए। मंत्री ने जिम के अंदर डंबल से एक्सरसाइज की। दरअसल बैतूल में पुलिस लाइन में पुलिस वेलफेयर फंड से पुलिसकर्मी और उनके परिवारों के लिए जिम खोला गया है। इस जिम का प्रदेश सरकार के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ सांसद दुर्गा दास उइके और भाजपा विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने जिम का निरीक्षण किया। जहाँ ट्रेनर ने उन्हें डंबल की एक्सरसाइज कराई।
एसपी सिमाला प्रसाद का कहना है कि यह जिम पुलिस वेलफेयर फंड से बनाया गया है। और यह सिर्फ पुलिस और उनके परिवार के लिए रहेगा। उन्होंने कहा की असल में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की ड्यूटी का कोई समय निश्चित नहीं रहता है इसलिए वे प्राइवेट जिम में जाकर वर्क आउट नहीं कर पाते इसलिए उनकी फिटनेस को देखते हुए ये जिम खोला है। यह पूरा दिन खुला रहेगा।-


By - sagar tv news

14-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.