विदिशा-कुएं में गिरे लोगों को निकालने का काम जारी,अबतक 4 की गयी जान,मुआवजे का ऐलान


 

 

मध्यप्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां कुएं में एक बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने के लिए पहुंचे लोगों की वजह से कुआं धंस गया। कई लोग अंदर गिर गए। इनकी संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन सुबह तक 20 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। 4 लोगों के शव भी कुएं से निकाले गए हैं। अब भी वहां रेस्क्यू चल रहा है। रात में रेस्क्यू में लगा ट्रैक्टर भी पलट गया। वहीं बचाव दल के तीन लोग भी घायल हुए हैं। कुएं में अब भी पानी है। कुछ और लोगों के कुएं के मलबे में दबे होने की आशंका है।

रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा जिले में ही थे। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को रवाना कर दिया था। विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी भोपाल से विदिशा पहुंचे गए। NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई थीं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था। सुबह तक बचाव कार्य चल रहा है। शुक्रवार सुबह सीएम ने मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि घटना की सतत निगरानी की जा रही हैगुरुवार की शाम करीब 6 बजे लाल पठार गांव में रवि अहिरवार नामक 13 साल का एक बच्चा 40 फीट गहरे कुएं में गिर गया था। कुएं में पानी भरा था। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। भीड़ के वजन से अचानक कुआं धंस गया। इससे वहां खड़े करीब लोग कुएं में गिर गए। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। तुरंत JCB और अन्य मशीनों के जरिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 20 लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।


By - sagar tv news

16-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.