सोशल मीडिया पर गजब कर रही भाई-बहन की जोड़ी, दिल छू लेगी आपका भी || STVN INDIA ||


 

 

एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली भाई-बहन की जोड़ी . सनातन और सावित्री दोनों भाई-बहन हैं और इनका बचपन गरीबी में कटा. लेकिन अब इनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है.सोशल मीडिया पर आए दिनों इनके कुछ वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं. हम जिस जोड़ी की बात कर रहे हैं वो धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड के छोटे से गांव निपनियां में रहते हैं. लेकिन भाई-बहन के डांस ने उनकी पूरी दुनिया ही बदल दी. 26 वर्षीय सनातन को ग्रेजुशन करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली. सनातन के पिता दुखन महतो एक किसान हैं, सनातन के सात भाई-बहन हैं, तीन बहनों की शादी हो चुकी है. सावित्री महतो अपने भाई सनातन से बड़ी हैं. एक समय वो भी था जब घर की आर्थिक हालत सही नहीं होने की वजह से सनातन के परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से हो रहा था. लेकिन डांस ने उनकी जिंदगी को खुशहाल बना दिया वे अपना पूरा परिवार संभाल रहे हैं.दोनों बहन-भाई अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे तो आसपास के लोग ही उन्हें बुरा-भला कहते थे. यहां तक कि वो उन्हें ट्रोल भी करते थे. लेकिन सनातन और सावित्री अपनी ही धुन में मग्न अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते हे. सावित्री और सनातन भले ही एक छोटे से गांव और गरीब परिवार से हों. लेकिन उनकी कहानी ने दुनिया को यह बता दिया है कि सपने सच किए जा सकते हैं, बस हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए.


By - SAGAR TV NEWS

16-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.