सागर में भाजपा नेता व पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी || STVNINDIA ||


 

 

सागर में भाजपा नेता व पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी || STVNINDIA ||

एमपी के सागर के बीजेपी नेता पूर्व पार्षद के बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोपालगंज थाना क्षेत्र के शुक्रवारी टौरी इलाके में गुुरुवार सुबह पूर्व पार्षद नईम खान के बेटे इमरान उर्फ बादशाह खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सनसनीखेज वारदात के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है जानकारी के मुताबिक नईम खान के बेटे इमरान उर्फ बादशाह खान गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे पैदल जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने इमरान को गोली मार दी। उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल इमरान को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी के बाद अस्पताल में इमरान के परिचितों की भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि इमरान को काफी करीब से गोली मारी गई है। गोली बाएं पैर में कमर-जांघ के बीच लगी है। मौके पर अधिक खून बह गया था। वारदात का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल कर रही है।


By - SAGAR TV NEWS

29-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.