पत्नी पर शक करने वाले पति ने जान देने की कोशिश की || STVN INDIA ||


 

 

एमपी के सागर जिले में पति पत्नी के बीच आये दिन होने वाला विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी जान देने के मकसद से हेयर डाई पी लिया। मामला बीना थाना क्षेत्र का है यहां पति पत्नी पर शक करता है और वो उस पर बारीकी से नज़र रखता है और आये दिन दोनों में विवाद भी होता रहते थे । इन्ही विवादों के बीच 29 साल के युवक अपनी जान देने के लिए ये आत्मघाती कदम उठाया। जिसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को परिवार से जुड़ा देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद नायब तहसीलदार देवेंद्र कछवाहा सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायल के बयान लिए । पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पत्नी का कहना है की वो एक क्रेडिट कंपनी में जॉब करती है। तो लोगों से बात करनी पड़ती है। जब वो अपनी फ्रेंड से बात कर रही थी इसी बीच गुस्से में उसके पति ने हेयर डाई पी लिया। इससे पहले भी विवाद हुआ जिसकी उसने शिकायत की थी। वो लगातार शक करते हैं। और ज़हर खाने की धमकी देते हैं। वहीँ तहसीलदार का कहना है। की पति पत्नी का विवाद है पीड़ित के बयान लिए गए हैं। जांच जारी है।


By - SAGAR TV NEWS

01-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.